Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा' बनाएगी विकसित राष्ट्र:जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ बनाएगी विकसित राष्ट्र:जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

जमानिया। समाज के आखिरी कतार में खड़े हर भारतीय को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अग्रिम कतार में लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सिद्ध होते दिखाई दे रहे हैं।

यदि हम सब मिलकर इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी से हर पात्र व जरूरतमंद तक पहुंचाते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश भारत संपूर्ण विश्व में सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर लेगा। उक्त बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जमानिया के नगर पालिका परिषद में चल रहे लोक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सपना सिंह ने कही।

जमानिया नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से चलाया गया, वह आज विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत कहलाए, यह देश का लक्ष्य है। जिसमें सहयोगी बनना हर भारतीय का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवतियों की गोदभराई व दुधमुहों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके बाद सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, ईओ संतोष कुमार,आपूर्ति निरीक्षक विजय पाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, अवधेश सिंह, तारकेश्वर वर्मा, संजय जायसवाल,राजू पांडेय,संदीप कुमार‚ संजीत यादव,मंडन भारती, सहित ब्लॉक,नगर स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।।संचालन भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष पाण्डेय जी ने किया।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !