पैसेंजर ट्रेन से दोनों पैर कट जाने के करण युवक की मौत
सेवराई/ गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिरने के कारण एक युवक का दोनो पैर कट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के छोटा लहना बक्सर निवासी ऋतुराज सिंह उम्र 20 साल पुत्र अजय सिंह अपने मौसेरे भाई चंद्रभान सिंह के साथ भदौरा अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहे थे। कि पैसेंजर ट्रेन भदौरा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली थी लेकिन चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रेन के नीचे चले गए।
जिससे इनके दोनों पैर बुरी तरह से कटकर घायल हो गया। लोगो की सहायता से सरकारी एम्बुलेंस को दी गयी जिससे।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थलन पर पहुँच गये।
भदौरा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई

