जमानिया। नगर के चांदपुर नई बस्ती स्थित अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए कोतवाली जा रही महिला आरक्षी को हूटिंग करना तीन युवकों को बहुत महंगा पड़ गया। जिसके बाद महिला आरक्षी ने पहले युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा।

वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवको को गिरफ्तार कर थाने ले आई और युवाओं के स्वजनों ने घटना की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी अपने किराये के घर से ड्यूटी के लिए स्थानीय कोतवाली निकली। इसी बीच एक पुस्तकालय के पास खड़े दो मनबढ़ युवकों ने महिला आरक्षी को खाकी में देख हूटिंग करने लगे। जिस पर पहले महिला आरक्षी ने मना किया तो युवक तैश में आ गए और सिपाही को उंगली दिखाकर जोर से हूटिंग करने लगा। जिसके बाद महिला आरक्षी ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ा। हिम्मत दिखाते हुए आरक्षी ने इस घटना की सूचना कोतवाली में दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ज्ञात हो कि महिला एंटी रोमियो स्कॉट में है। युवाओं के स्वजनों ने घटना के संबंध में माफी मांगी और दोबारा ऐसा न होने का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया तीनों युवकों के परिजनों सहित युवकों ने माफी मांगी है और दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया है। जिस पर हिदायत देकर युवाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

