आकाशीय बिजली लगने से 19 वर्षीय किशोर की पर मौत
जमानिया / गाज़ीपुर- कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में सोमवार की शाम करीब 9 बजे आकाशीय बिजली लगने से किशोर की मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मनीष चौधरी (16) पुत्र शीलत उर्फ सुरेन्द्र चौधरी निवासी ताजपुर मांझा बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पानी पीने के लिए घर से जैसे ही बाहर निकला उसे आकाशीय बिजली लग गई। जिससे वह अचेत हो कर जमीन पर गिर गया।
परिवार के लोगों ने उसे जमीन पर गिरा देख आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रुद्रकांत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोर की मौत कि सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा गया।आकाशीय बिजली लगने से हुई मौत की सूचना पर मंगलवार को नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ कानूनगो अशोक‚ हल्का लेखपाल भोला ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट तहसील में सौंपी।
वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने किशोर का विधि विधान से दाह संस्कार किया।


