लगातार बारिस के कारण विशाल पेड़ मकान पर गिरा
जमानियां। स्थानीय नगर क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित वार्ड नं 5 पटखौलीया मुहल्ले में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे लगातार हो रही बारिश के कारण विशालकाय का पेड़ गिरने से परिवार के लोग घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू शर्मा निवासी स वार्ड नं 5 स्टेशन बाजार पटखौलीया मुहल्ले में शनिवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण विशालकाय का पेड़ मकान पर जा गिरा। संयोग अच्छा था कि पेड़ बिजली के तार के सहारे धीरे धीरे गिरा नही तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
संयोग अच्छा था कि घर के सभी सदस्य कमरे में सोये हुए थे कि अचानक तेज आवाज हुईं और छ्त से ईंट गिर गये। जिससे गुड्डू शर्मा व पत्नी शोभा शर्मा व बच्चे बंटी, संजना व नन्दनी को हल्की चोटे आई। आनन-फानन में लोग घर में से बाहर आकर देखे कि मकान पर पेड़ गिर गया है तो वे लोग चीखने व चिल्लाने लगे।
मौके पर पहुँचे लोगों ने फोन करके लाइट कटवाई व सभी लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाले। वही बगल में स्थित राजनरायन के हाते का करकट व बिजली सप्लाई के लिए लगाए गए तार व एक खम्भा भी टूट गया। बीचों बीच गली में पेड़ गिरने की वजह से गली का रास्ता बंद हो गया।
जिससे लोगो को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे सभासद प्रमोद यादव, सुरेंद्र चौधरी साहू व सभासद प्रतीनिधि राजेश उर्फ कलिका ने विजली विभाग, नपा अध्यक्ष, तहसील प्रशासन व वन विभाग की सूचना दी।
ज्ञात हो कि गुड्डू शर्मा व राजनरायन दोनों मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है। इस तरह का भारी नुकसान उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।

