Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमानिया। क्षेत्र के ताजपुर माझा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमानिया नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसके बाद सरकार के द्वारा चल रही जन अरोग्य योजना, जनधन योजना, उजव्वला योजना, पीएम किसान योजना, पीएम आवास आदि योजना के पात्र लाभार्थियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र वितरित किया तथा कार्यक्रम के दौरान गोदभराई और बच्चों के अन्नप्रशाशन संस्कार भी किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पहुंच रही है। जो हर्ष का विषय है। कार्यक्रम के आखिर में शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर बीडीओ यशवंत राव‚ एडीओ उमेंद्र प्रताप सिंह‚ एडीओ कृषि दीपक सिंह‚ एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह‚ निरज तिवारी ग्राम प्रधान सतीश चन्द यादव‚ सचिव दिपक यादव‚ संजीत यादव‚ राजू यादवआदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !