Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां लोदीपुर देवी दयाल सड़क मार्ग दे रही दुर्घटना को आमंत्रण

जमानियां लोदीपुर देवी दयाल सड़क मार्ग दे रही दुर्घटना को आमंत्रण

जमानियां। स्थानीय लोदीपुर देवी दयाल सड़क मार्ग जो की एन एच 24 से जुड़ी हुई है कई साल से अपनी बदहाली का रोना रो रही है। बतादे की सड़क पर बने गड्ढे वी उखड़ी हुई गिट्टियों के चलते रहगीरो को जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तथा आएदिन मोटर साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके बाद भी नगर प्रतिनिधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़रहा है ।

जहा योगी सरकार उत्तर प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है वही अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी पैसे का किस प्रकार बंदर बाट कर रहे है यह सड़क की दुर्दशा देख कर किया जा सकता है। लगता है सरकार की योजना सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई है।
वही मोहल्लों के लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार नगर पालिका परिषद को लिखित सूचना दी। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सड़क की बदहाल स्थित देख लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगो
हाजी तबस्सुम सिद्दीकी, सुबास कुशवाहा, सत्य प्रकाश मौर्य, अंगद कुशवाहा, विनोद कुमार यादव सहित आदि लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क मार्ग, जल जमाव,सीवर का निमार्ण अधूरा होना, इन्ही सब कारणों से पिछले 10 वर्षों से इस छेत्र के लोग इस समस्या से पीड़ित है। सड़क पर पैदल चलना राहगीरों के लिए बहुत ही है। वही पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य कराने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही इस समस्या पर कार्यवाही होगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !