Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशासन-प्रशासन से जुड़कर विकास सम्बन्धित योजनाओं का ले लाभ जिलाधिकारी

शासन-प्रशासन से जुड़कर विकास सम्बन्धित योजनाओं का ले लाभ जिलाधिकारी

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत अवती में अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’को एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ प्राप्त करने का अतः आप सबकी सहभागिता से ही योजना अग्रसर हो सकता है । प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि भारत देश तभी विकसित बनेगा जब हम सब विकसित हो। अतः आप सभी लोग इस योजनाओ का लाभ ले और इस योजना को सफल बनाये। अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !