Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

जमानिया विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

जमानियां। विकाश खंड में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव के द्वारा गडहा छानवें, सरैया सहित आदि गांव के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पात्रों को आवास प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव ने बताया कि गांव के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में इस यात्रा को झंडी दिखाई थी। इस अभियान के जरिए देश के कोने कोने में लोगों को जागरुक करने की मुहिम चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इस 21 नवंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए लगाया जाएगा। तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जानकारियां प्राप्त होगी और उनको जागरूक किया जाएगा । विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। पंचायत सचिव अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में अधिक लोगों तक लाभ पहुंचना चाहिए। केंद्र सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को सभी प्रकार की सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाए प्रदान की जासके। समाज में रह रहे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया जाय साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, सहायक विकास अधिकारी उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह यादव, पंचायत सचिव अरुण कुमार पांडेय, एडीओ पी पी, कमला प्रसाद, जेई एमआई सुरेंद्र सिंह, एटीएम सदानंद भारती, बड़ौदा यू पी बैंक मैनेजर अमित कुमार चौरसिया,दिनेश कुमार,आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा देवी, आंगनबाड़ी रीता तिवारी, यूनियन बैंक आफ इंडिया पंकज कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !