Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन 40 मरीजों का हुआ उपचार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन 40 मरीजों का हुआ उपचार

जमानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज इलाकों से पीड़ित मरीज पहुंचे।वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा, रवि रंजन ने एक एक कर मरीजों की जांच कर दवा एवं उचित सलाह दे कर उपचार किया।

 

और उन्होंने बताया कि लगभग 40 मरीजों का इलाज किया गया है अधिक मरीज सर्दी‚ जुकाम‚ बुखार‚ पेट‚ सीने में दर्द आदि से पीड़ित रहे। जिनको उपचार कर दवा सहित सलाह दी गई है। उक्त मौके पर महेंद्र सिंह, मोहित कुमार, कमला यादव, पुष्पा यादव, सुबास गुप्ता आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !