Tuesday, July 14, 2026
Homeधार्मिकबड़ी धूम-धाम से मनाई गई देव दीपावली, दीयों से जगमग हुआ जमदग्नि...

बड़ी धूम-धाम से मनाई गई देव दीपावली, दीयों से जगमग हुआ जमदग्नि परशुराम घाट

जमानिया । नगर क्षेत्र के स्थित बलुआ घाट पर रविवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ देव दीपावली का पर्व मनाया गया। देव दीपावली के पर्व पर देर शाम नगर गंगा घाट व चक्काबाध गंगा घाट दीपकों से जगमगा उठा वही इसी के साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था ।

जहां ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र की बच्चियों ने रंग बिरंगे रंगोली बनाकर गंगा घाटों की शोभा बढ़ाई वही 5100 दीपकों के अनुपम प्रकाश से जमदग्नि परशुराम घाट किसी देव स्थान के समान स्वरूप धारण किए हुए घाट की सोभा बढ़ा रहा था।

बता दें कि देव दीपावली के इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने समिति के लोगो के साथ मिलकर मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण किया व 108 बत्तियों की विशाल ज्योति से मां गंगा की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया।

मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । महिलाओं, बच्चों, तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ियों को दीपकों से सजाया वही विभिन्न प्रकार के दीपकों की रोशनी और रंग बिरंगे उपकरणों से बच्चियों द्वारा उकेरी गई रंगोली ने घाट पर एक अलग ही अनुपम छठा बिखेर दी । वही यह भी देखने को मिला की पर्व के समय घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया ।

         निरीक्षण करते कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव

अगल बगल मंदिरों व घरों को दीपक की आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना भी की गई इसी कड़ी में रंगोली प्रतियोगिता में चार से 12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम श्वेता सिंह, द्वितीय आर्य वर्मा, तृतीय श्रेया वर्मा, 13 से 20 आयु वर्ग में प्रथम अनीशा यादव ,द्वितीय मुस्कान यादव ,तृतीय सोनम कुमारी ,तथा 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम अंकित चौरसिया ,द्वितीय मोनू चौधरी ,तृतीय प्रिया शर्मा, ने प्राप्त किया रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि मनु सिंह द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

और कहा कि युवा बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चले तो उत्तम देश का निर्माण होगा । मां गंगा सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे देश में बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार, तथा महंगाई ,से निजात मिल सके।

गंगा घाट व अधूरे पड़े कार्यो के संबंध में मन्नू सिंह ने बताया कि कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा इस अवसर पर सत्य प्रकाश मौर्य ,विक्की चौरसिया, हर्ष जयसवाल ,सोनू गुप्ता ,गोपाल जयसवाल, वेंकटेश जायसवाल ,गोलू तिवारी, अनिल यादव ,विकास सिंह, प्रमोद यादव ,दिलीप वर्मा ,सतीश वर्मा ,सोनू आदि सैकड़ो लोग वहां उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !