जमानिया। बुढ़ाडीह ग्राम सभा में श्री श्री महाकालेश्वर शिव सेवा समिति द्वारा सोमवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री महाकालेश्वर शिव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल जी की कृपा आशीर्वाद प्राप्त कि। तत्पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने लंगर चला कर लोगो को खीर प्रसाद वितरण किया ।

जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं सहित छोटे छोटे बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया और महाकाल महादेव के जयकारे लगाए। वही समिति के मुख्य कर्ता धरता उपेन्द्र मौर्या उर्फ(महात्मा जी) ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों की सहायता से महीने के अंतिम सोमवार को लंगर चला कर श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया जाता है ।

इस अवसर पर रामनिवास मौर्या,रामू पासी,रिंकू यादव,जितेंद्र पासी,संतोष बीडीसी,छोटू मौर्या,रवि प्रकाश पासी,अनिल पासवान, श्याम नारायन पासी,जयनाथ (वैध जी) ,संतोष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

