Wednesday, July 15, 2026
Homeसम्मानकोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

जमानिया। स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का स्थानांतरण शासन ने विगत दिनों जमानिया से सैदपुर कर दिया था। जिसके चलते शनिवार को जमानिया थाना कोतवाली भवन में एक समारोह आयोजित कर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई। और नए कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।

वही इस गरिमामयी सादे समारोह के प्रारंभ में स्थानीय जन प्रतिनिधियो,पुलिस कर्मचारियों,पत्रकारों,ने पुष्पहार पहनाकर मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया । तत्पश्चात थाना पुलिस स्टॉफ़ व स्थानीय लोगो की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के मौके पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने कहा कि, जमानिया क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रेम-स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। जमानिया में सेवाकाल के दौरान हमेशा यह महसूस करता रहा कि मैं अपने गृहनगर में परिवार के सदस्यों के साथ हूँ। यहां मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।

इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए थाना स्टॉफ को पूरी कर्मठता के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।और कहा कि शासकीय सेवा में तबादला होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं जहां भी रहूंगा आप लोगों से सदैव जीवंत सम्पर्क बनाए रखूंगा।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !