Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाखुदकुशी:गंगा पुल से कूद किशोरी ने की आत्महत्या

खुदकुशी:गंगा पुल से कूद किशोरी ने की आत्महत्या

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित धरम्मरपुर जमानिया गंगा सेतु से शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक किशोरी ने गंगा नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव निवासी एक अज्ञात किशोरी गंगा सेतु पर पहुंची और देखते ही देखते सेतु के रेलिंग पर चढ़कर कूद गई। सेतु पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर किशोरी कि तलाश शुरू कर दी। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने मौजूद लोगों कि सहायता से किशोरी की शिनाख्त शुरू किया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि हेतिमपुर गांव निवासी शांति गुप्ता (16) गंगा सेतु से कूद गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई है। शव बरामद कर लिया गया है। पीएम के लिए गाजीपुर भेजा जा रहा है। बताया कि किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है और अज्ञात कारण से कूद कर जान दी है। जिसकी जांच की जा रही है। किशोरी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !