Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअपने कुलदेवता की पूजा अर्चना कर मनाई गई जयंती

अपने कुलदेवता की पूजा अर्चना कर मनाई गई जयंती

जमानियां। रेलवे स्टेशन सब्जी मण्डी में जायसवाल समाज के लोगो द्वारा अपने आराध्य और कुलदेवता राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई ।

वही जायसवाल समाज के लोगों ने उपराष्ट्रपति महोदय जगदीप धनखड़ द्वारा सम्मानित किए गए हिंदू पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अखिलेश कुमार जायसवाल को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।तत्पश्चात डॉक्टर अखिलेश कुमार  सभा को संबोधित करते हुए बताया की सहस्रार्जुन जयंती कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। सहस्रार्जुन की कथाएं, महाभारत एवं वेदों के साथ सभी पुराणों में प्राय: पाई जाती हैं। चंद्रवंशी क्षत्रियों में सर्वश्रेठ हैहयवंश एक उच्च कुल के क्षत्रिय हैं। महाराज कार्तवीर्य अर्जुन (सहस्रार्जुन) जी का जन्म कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को श्रावण नक्षत्र में प्रात: काल के मुहूर्त में हुआ था। वह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के द्वारा जन्म कथा का वर्णन भागवत पुराण में लिखा है।

वही जायसवाल समाज व संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कहा कि अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमारा शिक्षित होना जरूरी है। बिना शिक्षा के किसी समाज विकास नहीं कर सकता। वही अपने समाज के सम्मान को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित भी किया और कहा की संगठन के सदस्य सभी को एक सूत में बाँधकर ले चले जिससे जायसवाल समाज मजबूत हो सके।

इस मौके पर अमित जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल,मदन जायसवाल,अजीत जायसवाल,विनोद जायसवाल,अंशुमान जायसवाल,अनिल जायवाल, कौशल जायसवाल,धर्मेंद्र जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !