जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री ‘ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए और देश की एकता अखंडता के लिए हम सभी भारतवासियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो शास्त्री ने प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई।इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ लाल चंद पाल और डॉ राकेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम को अग्रशर किया जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभा से सुंदर सुंदर पोस्टर, स्लोगन और संदेशप्रद कविता तथा निबंध लिखे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो अरुण कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ लाल चंद पाल डॉ अंगद प्रसाद तिवारी,प्रदीप कुमार,अभिषेक तिवारी, कमलेश कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

