Saturday, September 12, 2026
Homeसम्मानएसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक...

एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मन बढ़ाया।

वही उसके विद्यालय में प्रथम आगमन पर उसका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने आयोजित स्वागत एवं समारोह में बताया कि जमशेदपुर के सिंगोर स्थित एसडीएसएम स्कूल में आर्चरी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 वी के छात्र संदीप यादव ने प्रतिभाग किया था । उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र संदीप यादव द्वारा प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है और नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया गया है। जो विद्यालय सहित क्षेत्र के लोगों के लिए हर्ष का विषय है। जिसके बाद खिलाड़ी संदीप यादव का प्रबंधक सहित प्रधानाचार्य‚ अध्यापकों ने माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा‚ शगुफ्ता रहमान‚ देवेन्द्र वर्मा‚ रूपा‚ शशिबाला‚ गुलशन‚ छोटेलाल‚ जैनब‚ विमलेश‚ पवन कुमार आदि सहित विद्यालय के छात्र–छात्रा मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !