Saturday, September 12, 2026
Homeसम्मानब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वार मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वार मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

जमानिया। तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।

वही ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के त्याग, बलिदान एवं साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने वर्ष 1971 की जंग में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। दुश्मन देश की करीब एक लाख की फौज ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उनको पूरा देश आयरन लेडी के रूप में भी याद करता है। वही खुर्शीद सिद्दीकी ने बताया कि पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के लिए बड़ा योगदान रहा है। हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए और देश की एकता अखंडता के लिए हम सभी भारतवासियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर खुर्शीद सिद्दीकी‚ मक्खन वर्मा‚ कमला यादव‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ चन्द्रमा यादव‚ शाह आलम खां‚ अदालत यादव‚ तसव्वर अंसारी‚ सोमारू खां‚ शमशेर खां‚ तबरेज खां‚ आफताब खां आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !