जमानिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में बहुत तहसील सभागार में धूमधाम से मनाया गया।

मंगलवार को तहसील सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
वही उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने लौह पुरुष सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं सहयोग को याद करते हुए बताया कि
अखंड भारत के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान बहुत ही सराहनीय है और विस्तार पूर्वक बताया,और उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। तत्पश्चात कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे देश के पहले गृहमंत्री थे जिन्होंने रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने देश और समाज की अखंडता और सुरक्षा बनाए रखें।

एनएसएस प्रभारी श्रीमती शर्मीन फात्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की अपने इरादों मे दृढ़ता एवं कर्मठता ने उनको लौह पुरुष बनाया। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण सभी देशवासियों का एक साथ रहना है, हमें अपने समाज के सभी लोगों में इस भावना को पहुंचाना है। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि एकता दिवस मनाने का उद्देश्य तभी सफल है जब सभी लोग जाति, धर्म, लिंग एवं रंग आदि विषमताओं से ऊपर उठकर कार्य करें। इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिसके बाद तहसील के अधिकारी सहित उपस्थित कानूनगो‚ लेखपाल आदि तहसील कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के आखिर में राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर उपस्थित लोगों को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कानूनगो इन्द्र प्रताप‚ द्वारिका नाथ दूबे‚ नसिमुल्लाह‚ विनय दूबे‚ अशोक कुमार‚ पंकज अग्रवाल‚ विजय कुमार‚ विनय पाण्डेय‚ सुभाष कुमार‚ नितेश कुमार यादव‚ शैलेन्द्र यादव‚ बृज किशोर आदि मौजूद रहे।

