Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस द्वारा उज्ज्वला योजना-2 का निःशुल्क क्रियान्वन शुरु।

अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस द्वारा उज्ज्वला योजना-2 का निःशुल्क क्रियान्वन शुरु।

अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस द्वारा उज्ज्वला योजना-2 का निःशुल्क क्रियान्वन शुरु।

नन्दगंज- केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना -2 का क्रियान्वयन पात्र व्यक्तियों को गैस कनेक्शन, गैस भरा सिलेण्डर, चूल्हा तथा पाइप आदि सभी निःशुल्क अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस नन्दगंज द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक पात्र व्यक्ति सम्पर्क करके इस योजना का लाभ तत्काल ले सकते हैं।अमर शेषनाथ इण्डेन सर्विस नन्दगंज की मालकिन सरोज यादव तथा प्रबन्धक सुमिरन सिंह यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना -2 के तहत पात्र व्यक्तियों को उनके राशनकार्ड, आधारकार्ड, गैस पाइप, बैंक खाता की फोटो कापी एवं उपभोक्ता की दो फोटो के साथ कनेक्शन ,भरा गैस सिलेण्डर, चूल्हा तथा गैस पाइप सभी निश्शुल्क दिया जा रहा है।

इच्छुक पात्र व्यक्ति इण्डेन गैस कार्यालय पर सम्पर्क करके निश्शुल्क सभी सामाग्री तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी है। अब तक काफी लोग उज्ज्वला योजना -2 का लाभ उठा चुके हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !