सीबीएसई ईस्ट जोन तायक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन।
जमानिया- क्षेत्र के ग्राम सभा हेतिमपुर स्थित एस एस देव पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट जोन तायक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बता दे की सीबीएसई तायक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता सनबीम बाबतपुर वाराणसी में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर जमानियाँ के 5 छात्र सुश्री ख़ुशी सिंह , सुश्री अन्यया यादव , सुश्री रोली राज , प्रिन्स भारती सभी कक्षा 10 एवं सुश्री सुर्यंशी प्रियदर्शी ने कक्षा 7 से भाग लिया था।

जिसमे सुश्री खुशी सिंह ने गोल्ड मेडल एवं सुश्री अन्यया यादव ने कांस्य पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया और विद्यालय का नाम रोशन किया है वही विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने इस शुभ अवसर पर इन प्रतिभागियो को सम्मानित करते हुए मुह मीठा कराया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कमाना की | इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने इन छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया

