Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...

लोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जमानिया। लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में आदर्श आचार संहिता के संबंध में विचार विमर्श और चर्चा की।

उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मानकों को सभी को हर हाल में पालन करना अनिवार्य होगा। और बताया कि विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण दिनांक 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक चल रहा है । इस पुनरीक्षण अवधि में 06 विशेष अभियान तिथियां क्रमशः 04 व 05 नवंबर 25 व 26 नवंबर तथा 02 व 03 दिसंबर को है। इन तिथियों पर बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे। राजनीतिक दल के सभी प्रतिनिधियों द्वारा स्वर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता‚ अवधेश सिंह‚ ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा‚ अनिल यादव‚ अमरेन्द्र भारती‚ राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !