Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर के विभिन्न स्थानों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत...

नगर के विभिन्न स्थानों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकली कलश यात्रा

जमानियां। नगर के विभिन्न स्थानों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 


जमानिया विकास खंड कार्यालय प्रांगण से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा और नगर पालिका परिषद के प्रांगण से उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा को जिला मुख्यालय की ओर रवाना किया गया।

कलश यात्रा का मलसा कला, गडहा छानबे तथा देवरिया गांव आदि गांव के पास स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों से मिट्टी और चावल देने का आहवान किया। इस अवसर पर चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, एडीओ पंचायत अरुण कुमार, वजात उल्लाह सिद्दीकी,उर्दू अनुवादक, वकार खान, मीना, चंद्र प्रकाश, रानी, रीतू, रीता, प्रिंसी, सुनील कुमार, अरुण कुमार पांडेय, नीरज गुप्ता अरविंद राय, विजय शंकर राय, दानिश मंसूरी, हरिश्चंद्र, सत्येंद्र कुमार, विजय शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !