Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररामलीला के नाम पर अश्लीलता,समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा की...

रामलीला के नाम पर अश्लीलता,समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा की गई हदें पार

जमानिया। रामलीला मंचन कर एक ओर जहां लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से सीख लेते हैं, वहीं दूसरी ओर प्राचीन रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान जमकर मर्यादा तोड़ी गई और एक के बाद एक कई अश्लील गानो पर नृत्य किया गया।

जमानिया तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर आयोजित रामलीला मंचन की। जहां रामलीला मंचन के दौरान कई अश्लील गाने बजाए गए और हाथ में बोतल लेकर झूमते हुए नृत्य हुआ। इतना ही नहीं मुझको राजा जी माफ करना गलती मारे से हो गई गाने पर कलाकार बने राम सीता हनुमान आदि के समक्ष नृत्य हुआ। रामलीला मंचन की कुछ ऐसी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो क्षेत्र के लोगों और हिंदू समाज को शर्मसार कर रही हैं। हालांकि ऐसा क्षेत्र में पहली बार हुआ है कि जब रामलीला मंचन के दौरान आपत्तिजनक गाने पर नृत्य हुआ। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वीडियो जिसने भी देखा उसने इसकी निंदा की। वीडियो को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त होता जा रहा है। अपने परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे कुछ लोगों ने अपना रोष दिखाते हुए गाना बजना शुरू होते ही उठ कर घर चले गए। वही कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित रामलीला मंच पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। अश्लील गाने बजने के बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने रहे। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों कि मौजूदगी के कारण अफसर मौन साधे हुए है। वायरल वीडियो और लोगों कि मानें तो इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे। गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष ही आयोजन समिति के अध्यक्ष भी है। खैर जो हो लेकिन इस प्रकार का कार्य सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने वाला है। जिसकी निंदा किया जाना चाहिए।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !