Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटना45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र क्षेत्र में सनसनी

45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र क्षेत्र में सनसनी

जमानियाँ (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभईपुर देवैथा रजवाहा में महली माइनर के हेड़ पर सोमवार को 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शिनाख्त का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव का शिनाख्त बिहार प्रान्त के सीतामढ़ी निवासी शंकर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के सीतामढ़ी निवासी शंकर (45) ग्राम बभनपुरा में मजदूरी का काम कर रहा था और सोमवार को काम से छुट्टी होने पर वह स्थानीय स्टेशन बाजार में खरीदारी करने के लिए साथियों संग आया था। खरीदारी के बाद वापस लौटते समय किसी कारण बस साथियों का संग छूट गया तथा दोपहर करीब 2 बजे वह अज्ञात कारणों से देवैथा रजवाहा में गिर गया। साथियों ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला वही देर शाम करीब 7:00 बजे उसका शव ग्रामीणों ने अभईपुर के पास महली माइनर के हेड़ पर देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद कोतवाली ले आई तथा शव को सील कर अन्त्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !