जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में शौच करने गए बुजुर्ग को शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे सांप ने काट लिया। जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाफिर कुशवाहा (73) शाम करीब 7:30 बजे प्रतिदीन की तरह शौच के लिए घर से निकला तभी अचानक रास्ते में उन्हें सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन फानन में निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल नीतीश कुमार ने मौका मुआयना किया और घटना की रिपोर्ट तहसील में सौंप दी। बुजुर्ग की मौत के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसके सापेक्ष मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।

