Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरक्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास से अपनी...

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास से अपनी दुर्दशा से मुक्त हुआ कर्मनाशा पुल

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विधानसभा को बिहार प्रान्त से जोड़ने वाली ताडीघाट-बारा मार्ग पर स्थित एक दशक से जर्जर कर्मनाशा पुल जो बहुत समय से अपनी बदहाली का रोना रोरहा उसका जीर्णोद्धार क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास से पूर्णता के अंतिम चरण में है तथा जल्द ही बड़े वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा।

बता दे कि बिहार प्रान्त को जोड़ने वाली ग्राम बारा स्थित अति महत्वपूर्ण कर्मनाशा पुल एक दशक से जर्जर हो चुका हो चुका था। जिससे क्षेत्रीय लोगों तथा वाहनों के आवागमन करने में परेशानी व व्यापार में बहुत बड़ा बाधक बन गया था। क्षेत्रीय लोगों के परेशानी के दृष्टिगत विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शासन व एनएच के अधिकारियों को पत्र के द्वारा सूचित कर जनहित में पुल का जीर्णोद्धार करने की मांग किया। जिस पर तत्परता दिखाते हुए विभाग ने करीब ढ़ाई करोड़ के लागत से पुल का जीर्णोद्धार कार्य कराना प्रारम्भ किया। जो अंतिम चरण में चल रहा है। फिलहाल हल्के वाहनों के पुल को खोल दिया गया है। जिससे क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप्त है।
विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बताया कि विधायक ओमप्रकाश सिंह के अथक प्रयास के कारण इस महत्वपूर्ण पुल का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में पहुँच चुका है। जिसमें पूर्णतः जर्जर हो चुके 24 बैरिंग व 8 ज्वांइटर को बदल कर नया लगाया गया है तथा पुल पर बेहतर फिनिसिंग किया गया है जिससे आम जनता को सुगमता मिल सके। पुल की सुन्दरा बढ़ाने के लिए रेलिंग की रंगाई का कार्य प्रगति पर है। बहुत जल्द ही बड़े वाहनों के पुल को खोला जायेगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !