Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमेसा खड़ा रहूंगा एमएलसी चंचल सिंह

भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमेसा खड़ा रहूंगा एमएलसी चंचल सिंह

गाजीपुर। भ्रष्‍टाचार और भ्रष्‍टाचारियों के विरुद्ध लगातार अपनी आवाज को बुलंद रखते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सामाधान कार्यालय में अपनी बातो को रक्खा।

 


बता देकी प्रकाश नगर में स्थित सामाधान कार्यालय और एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अब तक गरीबों और असहायों को न्‍याय दिलाने में बड़ा सहयोग मिला है। विगत दो माह में चार भ्रष्‍टाचारी पुलिसकर्मी निलंबित हुए हैं। जिसमे से शहर कोतवाल, सब इंस्‍पेक्‍टर, पुलिस चौकी प्रभारी व सिपाही हैं। इस प्रभावी कार्रवाई की चर्चा जनपद में इन दिनों जोरों पर है। समाधान कार्यालय प्रभारी प्रदीप पाठक ने बताया कि सीएम योगी के मिशन भय, भूख और भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई होती रहेगी। आम जनमानस शोषित दलित और पीडि़त वंचितों के हक व अधिकार की लड़ाई एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्‍व में समाधान कार्यालय लड़ता रहेगा। पुलिस विभाग के अलावा किसी भी विभाग में भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त अधिकारी, कर्मचारियों को बख्‍शा नही जायेगा। अच्‍छे अधिकारियों और कर्मचारियों को सहयोग कर उन्‍हे सम्‍मनित भी किया जायेगा। उन्‍होने बताया कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल का समाधान कार्यलय पूरे सप्‍ताह कार्यदिवस में खुला रहता है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति की समस्‍याओं को सुनकर तत्‍काल अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का प्रयास किया जाता है। जबतक सम्‍बंधित व्‍यक्ति के समस्‍या का समाधान नही होता है तबतक प्रभावी पैरवी भी की जाती है। जिले के ग्रामीण व शहरी हर क्षेत्रों में आवास और ट्रांसफार्मर की समस्‍या समाधान में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद सूचना मिलने पर निर्धारित समय में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !