Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामोटर साइकिल की आमने सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से...

मोटर साइकिल की आमने सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल

जमानियां। नगर कस्बा में शनिवार की रात्रि मोटर साइकिल की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल। लोगों की मदद से उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

 


बताया जा रहा है की अजय कुमार चतुर्वेदी पुत्र उपेंद्र चतुर्वेद निवासी देवरियां, गुफरान खान पुत्र अल्तमस सानी खान निवासी दुरहिया, शिबू सिद्दीकी पुत्र वकार सिद्दीकी निवासी दुरहिया, खलीफा पुत्र बलीराम निवासी हेतिमपुर थाना कोतवाली जमानियां शनिवार की रात्रि समय महिला हेतिमपुर के सामने आमने सामने मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जिनको नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। वही प्रथमिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात चिकित्सक डा, रमेश रत्नाकर द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस बाबत डा, रमेश रत्नाकर ने बताया कि चारो घायलों में से शिबू सिद्दीकी को मामूली चोट लगी। अन्य तीन को गंभीर चोटे आई है जिसको देखते हुए उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !