Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजवादी पार्टी की मासिक बैठक

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई।

फ़ोटो- सपा की सदस्यता ग्रहण कराते विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव

जिस दौरान जमानियां विधानसभा प्रभारी श्याम नरायन कुशवाहा ने  कहा कि किसानों के आंदोलन को और धार देने की जरूरत है। यह समाजवादियों का मजबूत जिला है। गाजीपुर की आवाज दिल्ली की सियासत को हिलाने का दम रखती है। बस आप लोग पार्टी को एक जुटता के साथ मजबूती प्रदान करे। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि समाज से पैदा हुवा व्यक्ति ही समाजवादी हो सकता है। अपने अंदर जज्बा पैदा करो और हर कार्यकर्ता अपने को मुलायम व अखिलेश समझ कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करे।  इस दौरान प्रथम मासिक बैठक में आये पूर्व डीआईजी रजिस्टार व विधायकी के दावेदार ओम प्रकाश यादव ने कहा कि ये ऐसी पहली सरकार है

जिसमे  बोलने की आजादी तक छीन ली गयी है। इनके प्रदेश के मुखिया कहते है की ठोक दो। उस सरकार से उमीद करना ही बेईमानी होगी। वही उन्होंने कहा कि यदि किसानों का कृषि बिल वापस नही होगा तब तक लोकतंत्र जिंदा नही हो सकता। वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सभी मतभेद भुलाकर मिशन 2022 को कामयाब बनाये और सभी वर्ग को साथ लेकर विकाश करने वाले अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाये। तभी सभी वर्ग का कल्याण हो सकता है अन्यथा पछताने के अलावा कुछ भी हाथ नही लगेगा।

वही बैठक के अंत मे देवईथा गांव निवासी सीआरपीएफ के पूर्व  इंस्पेक्टर रहे पुलिस मैडल प्राप्त  सुग्रीव पासवान ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने माल्यार्पण कर उनको पार्टी में शामिल किया। 

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतीनिधि दिनेश यादव,  विधानसभा महासचिव उर्मिलेश पाण्डे, ब्लाक अध्यक्ष द्वय अशोक सिंह व रजनीश यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव, हरबंश यादव, शिवमूरत यादव,  कपिलदेव यादव, राजेन्द्र बनवासी, पारस यादव, सुभाष यादव, रिशु यादव, रामचीज यादव, वीरेन्द्र यादव, गायक रजनीकांत यादव,पंकज यादव, अवधेश यादव, अम्बरीष यादव, शम्भू यादव, आकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खाँ सद्दाम ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !