जंगल राज में साहब ने सुनाया सड़क की पटरियों पर जीवन यापन कर रहे गरीब लोगो को जमीन खाली करने फरमान
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी तहसील कार्यालय दक्षिण दिशा की तरफ स्थित सड़क की पटरी 35 वर्ष से रह रहे हैं गरीब लोगों ने बृहस्पतिवार को मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका विभाग और स्थानीय पुलिस उनसे जबरदस्ती पटरी की जमीन खाली कराने को लेकर उप जिलाधिकारी जमानिया से की लिखित शिकायत।
“आप लोगो ने एक कहावत सुनी होगी जिसकी लाठी उसकी भैंस “ जी हाँ आज केन्द्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक सरकार भले ही भारतीय जनता पार्टी की क्यों ना हो लेकिन क्षेत्र में अपनी सरकार ख़ाकी वाले ही चला रहे हैं।
तहसील क्षेत्र लियाकत अहमद‚ राम भरोस‚ विजय शर्मा‚ मनोज कुमार‚ मोहम्मद अब्बास‚ जुम्मन‚ रोमा देवी‚ बेचनी देवी‚ राधिका देवी ने लोग बीत 35 वर्षो से तहसील के दक्षिण ओर दीवार के सटे झाेपड़ी डाल कर रह रहे है। कहा कि इन लोगों को न तो कोई नोटिस दी गयी है और न ही कभी नगर पालिका की ओर से काई व्यक्ति ही पहुंचा। साथ ही कहा कि स्थानीय पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी बीत कई दिनों से इन गरीबों को अपनी झाेपड़ी हटाने के लिए दवाब बना रहे है और गंदी गंदी गालियां दे रहे है।
इस बाबत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता ने कहाँ कि, पालिका परिषद द्वारा गरीबों को उजाडने का प्रयास कर रही है। जिसके विरोध में गुरूवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी के अनुपस्थिति में उनके टाईप बाबू को दिया गया है। जिन लोगों को हटाने के लिए नगर पालिका प्रयास कर रहा है। जो गरीब‚ बेरोजगार एवं असहाय है। जिनको मदद की जरूरत है। जिससे ये लोग परेशान हो चुके है।
अतिक्रमण आज पूरे नगर में है और अतिक्रमण कि वजह से सड़के सकरी हो गयी है लेकिन ऐसे स्थानों पर नगर पालिका कार्यवाही नहीं कर रहा है और वही गरीबों को परेशान करने की नियत से उन्हें उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर लियाकत अहमद‚ राम भरोस‚ विजय शर्मा‚ मनोज कुमार‚ मु अब्बास‚ जुम्मन‚ रोमा देवी‚ बेचनी देवी‚ राधिका देवी‚ मुन्ना‚ राम बचन राम‚ संतोष कुमार‚ मदन पासी‚ ओमप्रकाश गुप्ता‚ नौसाद‚ आशा देवी‚ गोविन्दा चौधरी‚ गुड्डू पासी आदि दर्जनों लोगो के हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंपा।


