ग़ाज़ीपुर / मुहम्मदाबाद के बाराचवर ब्लॉक के बाघा गाँव के मशहूर हस्ती जनाब रहीम पहलवान के मकान पर कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन ‘अल्पसंख्यक कांग्रेस का लक्ष्य , गांव गाँव अपना अध्यक्ष ‘ ‘माज़ी से मुस्तकबिल तक कांग्रेस आपके दिल तक ‘कार्यक्रम के तहत सभा आयोजित हुई.।
जिसमे मुख्य अतिथि जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक सबके सुख दुख के साथी हरदिल अजीज जनाब सैफ सिद्दीकी ने भावनात्मक सन्देश दे कर लोगो से पार्टी को मज़बूत करने की अपील की उन्होंने कहा कि आज प्रदेश नही पूरा देश परेशान है किसान दो महीने से धरना पर बैठे हैं लेकिन यह तानाशाही सरकार किसान की नही अडानी अम्बानी की हितैसी है।
आज वर्तमान समय मे डीज़ल, पेट्रोल और रसोई गैस का दाम प्रतिदिन बढ़ रहा लोग बेहाल है लेकिन सरकार पर कोई असर नही हत्या, बलात्कर प्रदेश में प्रतिदिन हो रहा है. क़ानून व्यवस्था खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि यह भीड़ गवाही दे रहा है कि अब कांग्रेस ही लोगों के लिए सही विकल्प है। बड़ी संख्या मे जमा लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने भी लोगो के सामने अपने विचार रखे सैकड़ो सम्मानित लोग अपनी -अपनी बात रखी गयी।
इस दौरान हरदिल अजी, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अहसन रज़ा खान, मेन बॉडी ज़मानियाँ के नगर अध्यक्ष युवा जोशीले सय्यद फैज़ान, मीडिया प्रभारी मिस्बाहुल होदा जी, सचिव शोएब सिद्दीकी जी, शमशेर अहमद जी जिला सचिव अब्दुल वहाब खान, सचिव हक्का खान, हरिहर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, शिवानंद सिंह, बेचन राम, खड़ाऊ सिंह संतोषी लाल, मिठाई लाल इत्यादि के साथ सैकड़ो सम्मानित लोग इस सभा मे उपस्थित रहे।
संचालन रमाकांत यादव व अध्यक्षता सेना के पूर्व कैप्टन खान ने किया।


