Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी त्योहार को लेकर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, शांति...

आगामी त्योहार को लेकर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्ता बनाए रखने की अपील

जमानिया। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शांति व्यस्था के मद्देनजर समिति की बैठक आयोजित की गई।

 


जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम प्रधान‚ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश से लोगों को अवगत कराया तथा किसी भी नए स्थान पर प्रतिमा नहीं रखने का निर्देश देते हुए अवगत कराया। वही बताया कि उपद्रव या अन्य किसी प्रकार की समस्या होती है तो आयोजन समिति इसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि पंडाल आदि बनाते समय इसका ध्यान रखा जाए कि किसी प्रकार से लोगो का आवागमन बाधित न हो और नही किसी को किसी प्रकार की समस्या हो। उन्होने स्पष्ट किया कि प्रतिमा जिस स्थान पर रखी जाती है। वही रखी जाएगी‚ स्थान का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सहयोग से मनाए। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हों। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्होंने पुलिस की सहायता लेने की बात कही और सीयूजी नंबर साझा किया। इस अवसर पर विनय सिंह‚ विकास सिंह‚ अखिलेश सिंह‚ शिवशंकर‚ प्रदीप सिंह‚ अनिल पासवान‚ रामप्रवेश गुप्ता आदि सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !