Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसफाई कर्मियों व ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान

सफाई कर्मियों व ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान

जमानिया। विकाश खंड के पचोखर गांव में प्रधान ग्राम सेवक व सफाई कर्मियों व अधिकारियों कि मिली भगत से ग्राम सभा के लोग परेशान हो चुके है।

बता दे की पचोखर गांव के सफाई कर्मियों की मनमानी व खंड विकास के अधिकारियों की सुस्ती आम जनता पर भारी पड़ रही है। गावों में कूड़े और बजबजाती नालियो की वजह से बीमारों की तादाद और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वही अधिकारियों की सुने तो बड़ी तादात में ग्राम पंचायतों में गांव की सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त हैं बाबजूद इसके गांव की गलियां नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके पीछे ग्राम प्रधान की मिलीभगत व ग्राम पंचायत विभाग की नरमी प्रमुख है। जिसका खामियाजा लोग उठा रहे हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार गावं में सफाई कर्मचारी आये दिन गायब रहते हैं तथा कभी-कभी आते हैं। गावं के भीतर जगह-जगह जल भराव की स्थिति होने के कारण मच्छरों की तादात बढ़ गयी है। बाबजूद इसके गावं के प्रधान स्थिति बेहतर मानते हैं। जहां जलभराव व गंदगी से मच्छरों का हमला तेज हो रहा है, वहीं संक्रामक रोग लोगों को अपने मकड़जाल में लपेट रहे हैं। लिहाजा लोंगों को अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है।

 

और तो और नियुक्त सफाई कर्मी की जगह पर अन्य व्यक्ति काम कर रहे है । बताते चलें कि गांव में स्वच्छ भारत अभियान हवा हवाई दिखाई दे रहा है क्योंकि सफाई कर्मियों की लापरवाही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है । यह बहुत बड़ा सवाल है की सफाई कर्मी किसके सहारे शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !