Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर एलइडी टीवी व 21500 नगदी बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर एलइडी टीवी व 21500 नगदी बरामद

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला के पास से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे एक चोर को गिरफ्तार कर शाम को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमाड़ के लिए जिले पर भेज दिया।

वही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त पर कई अपराधीक मुकदमे दर्ज है। जिसमे इसके द्वारा इसने और इसके साथी ने अभी जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित एटीएम और किराने की दुकान को निशाना बनाया है इनके खिलाफ एनडीपीएस, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के तहत मुकदमा भी दर्ज है। अभियुक्त स्टेशन बाजार के काशीराम आवास निवासी छोटू छोटक (29) को चोरी की सामग्री के साथ कान्हा गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से चोरी की सैमसंग एलइडी टीवी, 21500 नगदी आदि बरामद हुआ है।जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड हेतु भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !