Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर की समस्या दूर करने के नाम पर हो रही खानापूर्ति नगर...

नगर की समस्या दूर करने के नाम पर हो रही खानापूर्ति नगर प्रतिनिधि भी मौन

जमानियां। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 में व्याप्त समस्याओ को दूर करने का खाका भले ही खींचा गया हो । लेकिन समस्याओं का हल अब तक नहीं हुआ। जमानिया नगर के वार्ड के लोगों ने बताया की रास्ता बनवाने के लिए अब तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा उचित कार्यवाही नही कि गई। जिसके कारण बरसात के समय में रास्ते पर चलना मुश्किल रहता है।

चुनाव में समस्या निदान कराने से लेकर भरपूर सुविधा दिलाने के लिए वादे किए गए लेकिन चुनाव बीतने के बाद सभी वादे धरे के धरे समझ में आ रहे है। वही नाली की सफाई नही होना, गंभीर समस्या खड़ी कर रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक जोर देकर नगर सहित वार्डों की सभी समस्या को निस्तारण कराने के साथ साफ-सफाई व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर व वार्डो से आने वाली समस्याओं को रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर उन समस्याओं को दूर किए जाने के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि गंभीर समस्या निस्तारण के लिए रणनीति तय की गई है। पूरा फोकस नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर है। वार्डों में जहां जल निकासी के लिए नाली बनाने की जरूरत होगी, वहां निर्माण कराया जाएगा। इंटरलाकिंग, खड़ंजा, पेयजल आदि की समस्याएं होंगी, वहां उसे दूर कराएंगे। पालिका द्वारा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहे। नगर स्वच्छ दिखे। इस पर पूरा फोकस रहेगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !