जमानिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा जमनिया का चुनाव स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को पदाधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमे विजय कुमार सिंह को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।

इस दौरान अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
बता दे की जमानिया तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा जमानिया का चुनाव जिलाध्यक्ष बृज किशोर एवं जनक यादव की अगुआई में संपन्न हुआ।

जिसमें विजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंतोष कुमार को सचिव, विनीत सिंह को उप सचिव, मुन्ना कुमार को कोषाध्यक्ष, ईश्वर कुमार को आय व्यय निरीक्षक के पद पर निर्विरोध नियुक्ति किया गया। वही नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि लेखपालों के हित के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा और लेखपालों के शोषण के विरुद्ध कंधे से कंधा मिला कर चलूंगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, आशुतोष खरवार, शिव प्रताप, नितेश कुमार, सोनू शर्मा, विनय पांडेय, सुभाष चंद्र,बबली, लक्ष्मी, अमित राय, राज कुमार, अतुल रंजन, शालिनी राय, शिल्पा सिंह, अजीत पांडेय, विकास सिंह, रियूराज आदि लेखपाल मौजूद रहे।

