Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस उपमहानिरीक्षक द्वार मिशन शक्ति के तहत बच्चियों व महिलाओं को किया...

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वार मिशन शक्ति के तहत बच्चियों व महिलाओं को किया गया जागरूक

जमानिया। नगर स्थित लोदीपुर एक लॉन में पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सम्मान‚ नारी सुरक्षा‚ नारी स्वावलंबन को लेकर चर्चा कर महिलाओं को जागरूक किया गाया।

 

वही आयोजित चौपाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश चौरसिया बच्चियों व महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराध एवम संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया । वही बताया कि सभी क्षेत्रो में मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव कैंप लगाकर महिलाओं और बच्चियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। की आपको किसी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 आदि की जानकारी दी। कहा कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है।महिलाएं अपनी समस्याओं को बताए और पुलिस की मदद लें।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन पर बैंक से संबंधित अकाउंट नंबर, आधार कार्ड या ओटीपी इत्यादि पूछ कर घटित हो रहे धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाये खुल कर बोले‚ चुप्पी तोड़े। जिसके बाद उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसपीआरए बलवंत चौधरी‚ एसडीएम हर्षिता तिवारी‚ सीओ विधि भुषण मौर्य‚ प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी‚ प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री‚ डॉ राकेश सिंह‚ डॉ अभिषेक तिवारी‚ डॉ उर्वशी दत्ता‚ खुशबु त्रिपाठी‚ प्रिया सिंह‚ चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता आदि सहित आशा‚ आंगनबाडी‚ सहायिका‚ सभासद‚ ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !