Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से‌ की भेंट।

यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से‌ की भेंट।

यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से‌ की भेंट।

नंदगंज / गाजीपुर-  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामाशंकर यादव एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव के नेतृत्व में विगत दिनों लखनऊ में एक प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट करके प्रदेश में यादव महासभा के कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।

फ़ोटो -: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलते हुए यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल।

जिस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा आप लोगों के कुशल नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में यादव महासभा मजबूत हो रही है ।इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र है। गाजीपुर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने उक्त जानकारी देते बताया कि इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने कहा कि यादव समाज से देश के विभिन्न राज्यो में अब तक 10 मुख्यमंत्रियों ने कुशल नेतृत्व करके प्रदेश तथा देश में एक अलख जगाया है।

इसी प्रकार केंद्र सरकार में दर्जनों मंत्री से लेकर राज्यपाल भी रहे है। यादव समाज एक ऐसा समाज है जो अन्य समाज के लोगो में भी समावेश होकर सबकी हित की बात करता है। यादव समाज को इन सभी विभूतियों से प्रेरणा लेकर अपने गांव ,जिले, प्रदेश और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए कार्य करना होगा ।

गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने यादव समाज के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव प्रदेश के यादव सभा के सभी जिलाध्यक्षों को समय समय पर दिशा निर्देश देकर मोटिवेट करते रहते है। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष जननायक सिंह यादव तथा फतेहपुर के जिला पंचायत सदस्य भी रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !