Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानन्दगंज के अलीपुर बनगांवा गांव में 16 वर्षीय बालिका की में संदिग्ध...

नन्दगंज के अलीपुर बनगांवा गांव में 16 वर्षीय बालिका की में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

नन्दगंज के अलीपुर बनगांवा गांव में 16 वर्षीय बालिका की में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

नंदगज : – थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा गांव में शुक्रवार को सुबह छः बजे जिला अस्पताल में एक सोलह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

फ़ोटो – नंदगंज थाना में बैठा आरोपी युवक।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा निवासी बद्री कुशवाहा की पुत्री मंसा देवी उम्र 16 वर्ष शुक्रवार के सुबह छः बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के पिता बद्री कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि हमारे वनगांवा गांव का अंकित गौड़ और मेरी नाबालिक पुत्री मंसा देवी आपस में बातचीत व एक दूसरे से प्रेम करते थे।

मेरे परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो मैं अपनी पुत्री को काफी समझाया बुझाया। लेकिन वह 13 सितम्बर को वह अपनी प्रेमी अंकित गोड़ के साथ बिना बताये घर से कही चली गयी। दो चार दिन बाद उस स्थान की जानकारी होने पर मैं अपने बदनामी की डर से पुत्री को समझा बुझा कर घर ले आया तथा लड़के को भी काफी समझाया बुझाया । लेकिन वह दोनों नही माने।

इसी बीच गुरुवार की मध्य रात के बाद करीब 2 बजे अंकित मेरे घर आकर मेरी लड़की से चोरी से मिलने कि कोशिश किया ।वह दोनों बात ही कर रहे थे तो मैं अंकित को पकड़ने की कोशिश किया तो उसने मुझे धक्का देकर भागते समय गिर गया । तब हम लोग से पकड लिये और 112 नम्बर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंचने पर पुलिस के हवाले कर दिया ।

इसी बीच मेरे पुत्री ने कब जहर खा लिया। यह किसी पता नहीं चला। जब मेरी पुत्री उल्टी करने लगी और हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले गया। जहाँ उसकी शुक्रवार सुबह 6 बजे मौत हो गयी।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम लिया गया। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि लड़की की मौत कैसे हुई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !