Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट...

बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट पर जीत हासिल करने को लेकर तैयार हुईं रणनीति।

बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट पर जीत हासिल करने को लेकर तैयार हुईं रणनीति।

गाजीपुर – : बुथ सशक्तिकरण अभियान की एक दिवसीय बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय छावनी पर आयोजित की गयी।जिस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को बधाई देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा की दोनों सीटों पर विजय परचम फहराना है। उन्होंने कार्यशाला मे बुथ सशक्तिकरण पर अपना विस्तृत उद्बोधन दिया। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी संरचना प्रधान एक राष्ट्रवादी संगठन है।

जिसमें पदों के सत्यापन तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की प्रक्रिया सदैव चलती रहती है। एवं समय-समय पर महत्वपूर्ण फेर बदल भी होता रहा है। भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण के लिए बुथों पर बैठक एवं कार्यक्रम भी करती रही है । उन्होंने कहा कि दायित्व व जिम्मेदारी के प्रति पुरी निष्ठा और सतर्कता एवं नियमितता से काम करना जरूरी है।

कार्य प्रस्तावना जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने रखते हुए कहा कि भारत माता की जय एवं भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के साथ सेवा समर्पित राजनीति भाजपा के गठन का उद्देश्य है और यह उद्देश्य और लक्ष्य तभी पुर्ण होगा जब हम अपनी सबसे निचली और महत्वपूर्ण इकाई शक्ति केन्द्र और बुथों को मजबूत कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मन की बात सहित बुथों पर होने वाले सभी कार्यक्रम सरल एप्प पर शत प्रतिशत अपलोड हमारे कार्यकर्ताओं की एक बड़ी जिम्मेदारी है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो मन मे ठान लेती है वह करके ही दम लेती है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने वृत्त निवेदन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश को विकास और सम्मान के रास्ते पर चल रही है। कार्यशाला का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महामनिषियों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम से हुआ।

इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, विजय शंकर राय,वृजेन्द्र राय, शिवपूजन राम, अखिलेश सिंह,श्यामराज तिवारी,सरोज मिश्रा, रामनरेश कुशवाहा,विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,शैलेश राम, सोमारु चौहान, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,विश्व प्रकाश अकेला,संकठा प्रसाद मिश्र,अनिल पाण्डेय, विनीत शर्मा, गोपाल राय, योगेश सिंह, माया सिंह, अमरेश गुप्ता, सुरेश बिंद,राजन प्रजापति, नीतीश दूबे आदि उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !