Monday, September 7, 2026
Homeघटना-दुर्घटना49 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे हुए युवक का शव ...

49 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे हुए युवक का शव परिवार में शोक की लहर

 

जमानियां( गाजीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के मुनान घाट के पास 49 घंटे बाद चक्का बांध गांव स्थित गंगा नदी में बीते सोमवार की सुबह करीब 6 बजे नहाते समय डूबे हुए युवक का शव बुधवार कि सुबह 8 बजे घाट से कुछ ही दूरी पर मिला ।

जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डूबे बालक को खोजने के लिए सोमवार से ही लोकल गोताखोरों की सहायता लिगई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद मंगलवार कि सुबह से एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन कर रही थी। इसके साथ ही तहसील एवं पुलिस प्रशासन की टीम भी तटवर्ती इलाकों में गस्त कर रही थी। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे नगर के बलुआ घाट के पास एक शव दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने बाहर निकाला और शव की पहचान मृतक के परिजनों ने चंदौली जनपद के कंदवा थाना अंतर्गत सिसौडा गांव निवासी युवक आदित्य तिवारी (16) पुत्र परमानंद तिवारी के रूप में हुई।

जो सावन के आखिरी सोमवार पर अपने कुछ साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस पास मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया। जबकि आदित्य गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बालक के परिजन पंचनामा के बाद शव को लेकर चले गये। वे लोग पीएम नहीं कराना चाहते थे। घटना से स्तब्ध परिवार में रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से बहनें बेसुध हो गईं व बेटे का शव देखते ही मां भी अचेत हो गई परिजनों के अनुसार पिता परमानंद प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो भाई और तीन बहनों में आदित्य दूसरे नंबर पर था। भाई का शव घर पहुंचते ही बहनें बदहवास हो गईं। वह यही कहती रहीं कि रक्षाबंधन से पहले भगवान ने ऐसा क्यों किया। उधर, मां गीता तिवारी बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा गईं। आदित्य कक्षा दसवीं में पढता था।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !