Monday, September 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररक्षाबंधन : बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर की उसके...

रक्षाबंधन : बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर की उसके दीर्घायु होने की कामना

जमानियाँ (गाजीपुर) भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके दीर्घायु होने की कामना की तथा अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने अपनी बहनों को रक्षा का वचन देने के साथ ही आकर्षक उपहार दिये।

 

वही राखी बांधने का सिलसिला लगभग पूरे दिन जारी रहा। दूर-दराज से भी कई विवाहित बहनें अपने भाईयों के घर पहुंच कर राखी बांधा तो वहीं कई भाई खुद राखी बंधवाने बहनों के घर हर्ष के साथ पहुंचे। भाईयों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें राखी बांधती बहनों की खुशी देखते ही बनती थी। इस पर्व पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए और
बाजार में राखी व मिठाई की सजी दुकानों में बहना ने “भाई की कलाई से प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है।” जैसे बजते गीत वातावरण में रस घोल रहे थे। इस मौके पर राखी के साथ-साथ मिठाई की भी काफी बिक्री हुई। दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा रेलवे स्टेशन ,जमानिया कस्बा सहित आटो स्टैण्ड में भीड़ अधिक थी। जिसमें अधिक संख्या महिलाओं की थी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !