जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राखी थीम आधारित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता को तीन भाग वारिष्ठ‚ कनिष्ठ एवं उपकनिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया था। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राची‚ द्वितीय सिद्धार्थ यादव‚ दिव्या सिंह‚ अनुराधा सिंह एवं तृतीय स्थान समीर सिंह को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम गौरव कुमार सिंह‚ द्वितीय स्थान अश्विनी राज दीक्षत‚ आस्था केशरी‚ तृतीय स्थान अंकिता सिंह‚ सिमरन शर्मा को मिला। वही उप कनिष्ठ वर्ग में आश्वी सिंह को प्रथम‚ समर प्रताप को दूसरा और आरिज राजा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने सभी विजय टीम को पुरस्कृत किया और कहा कि विभिन्न वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत ही आकर्षक एवं रचनात्मक कला का प्रयोग किया गया है। इस अवसर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक कि भूमिका प्रबंधक‚ अध्यक्ष एवं प्राइमरी विंग की एचओडी ने निभाई।

