Monday, September 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर शिकायत पत्रों का किया गया निस्तारण

उपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर शिकायत पत्रों का किया गया निस्तारण

जमानिया( गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के बेटाबार गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें उपजिलाधिकारी डाo हर्षित तिवारी ने ग्रामीणों कि समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने सर्वाधिक शिकायत प्राप्त गांव बेटाबर में ग्राम चौपाल लगा कर शिकायतों कि समीक्षा की और लंबित शिकायतों को पुलिस‚ राजस्व टीम का गठन कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस गांव से बीते करीब 6 माह में लगभग 56 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 20 शिकायतों का निस्तारण अभी शेष है। जिसे 10 कार्य दिवस के अंदर पुलिस एवं राजस्व टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह सरकार को ग्रामीणों के दरवाजे तक ले जाने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम चौपाल लगाया जा रहा हैै। प्राप्त निर्देशों के अनुसार गांवों में ग्राम चौपाल लगाने कि मुहिम चलती रहेगी। इस अवसर पर तहसीलदार देवेन्द्र कुमार‚ राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार‚ लल्लन राय‚ सोनू‚ अक्षय आदि सहित लेखपाल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !