Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनपा वार्ड सभासदों ने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को मिठाई खिलाकर दी बधाई

नपा वार्ड सभासदों ने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को मिठाई खिलाकर दी बधाई

जमानिया नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका घोषित होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं वार्ड सभासदों ने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को मिठाई खिलाकर उनको बधाई दिया।

इस दौरान चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहां कि आने वाले दिनों में नगर में विकास की गंगा बहेगी, ट्रिपल इंजन की सरकार की बदौलत ही पुरे उत्तर प्रदेश में एक मात्र नगर पालिका परिषद को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अभी ए शुरुआत है आने वाले समय में और बहुत से प्रयास किया जाएगा जिससे नगर का विकास कार्य हो सके। इस दौरान सभासद मनीष यादव,राहुल वर्मा, शाहिद नियाजी, अहमद अली ,भाजपा के किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव,भाजपा के आईटी सेल विधानसभा संयोजक संजीत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !