जमानिया ( गाजीपुर )कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित गंगा नदी में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह करीब 6 बजे नहाने आये युवक की डूबने से मौत के 36 घंटा बित जाने के बाद भी शव का पता नहीं चल पाया।

मंगलवार को पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ शव की तलाश में जुटी है।
चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डूबे युवक को खोजने के लिए सोमवार को लोकल गोताखोरों की सहायता लिया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जो सुबह से ही डूबे युवक की तलाश में जुटी है। स्पीड बोट की सहायता से खोजा जा रहा है अभी सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर गंगा तट से कुछ दूरी पर ही पानी बहुत अधिक है। गोताखोर सतह तक नहीं पहुंच पा रहे है। जिसकी गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस कारण से परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि चंदौली जनपद के कंदवा थाना अंतर्गत सिसौडा गांव निवासी युवक आदित्य तिवारी पुत्र परमानंद तिवारी (16) अपने कुछ साथियों के साथ सावन के आखिरी सोमवार को स्नान करने आया। स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस पास मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया। जबकि आदित्य गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसको खोजने का प्रयास जारी है।

