Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिलिंग एवं भुगतान की सेवा 10 तारीख...

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिलिंग एवं भुगतान की सेवा 10 तारीख तक रहेगी बंद

जमानिया। उत्तर प्रदेश की विद्युत बिलिंग प्रणाली के एकीकरण हेतु पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिलिंग एवं भुगतान की सेवा 10 तारीख तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता हेमंत राव ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किया जा रहा है।

जिस कारण से सोमवार की देर  की रात 22 बजे से गुरुवार शाम 18 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान उपभोक्ता बिलिंग एवं भुगतान की सेवाओं का प्रयोग नही कर पायेंगे। बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन, विधा परिवर्तन, भार वृद्धि, ऑनलाइन बिलिंग जमा करने के सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 10 तारीख के बाद शनिवार और रविवार को काउंटर खोले जाऐंगे। ताकि उपभोक्ताओं को बिल के भुगतान‚ बिल संशोधन‚ नाम परिर्वतन‚ भार वृद्धि आदि कार्य करने में परेशानी न हो।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !