Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी ने ग्राम राहत चौपाल में बाढ़- राहत बचाव के उपयोगी नियमों...

उपजिलाधिकारी ने ग्राम राहत चौपाल में बाढ़- राहत बचाव के उपयोगी नियमों के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी।

उपजिलाधिकारी ने ग्राम राहत चौपाल में बाढ़- राहत बचाव के उपयोगी नियमों के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी।

ज़मानिया – उप जिलाधिकारी डॉक्टर हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगीरथपुर के प्रांगण में ग्राम राहत चौपाल कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आहूत की गयी।

फ़ोटो – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगीरथपुर में  बाढ़ आपदा राहत के बचाव  उपयोग नियमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देती डॉक्टर हर्षिता तिवारी उपजिलाधिकारी ज़मानिया ।

जिस दौरान उन्होंने बाढ़ आपदा राहत  मित्रों के द्वारा विभिन्न तरह के बाढ़ से बचाव के उपयोग नियमों के बारे में बताया गया साथ ही लोगों को आपदा के दौरान होने वाली परेशानियों एवं उससे बचने के साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राहत के बारे में जानकारी दी गई ।

साथ ही कहा कि बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। आपदा आने पर घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों के सहयोग के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ से संभावित गांव में राहत चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

राहत चौपाल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकना और ग्रामीण स्तर पर आम जनता को बाढ़ के दुष्प्रभाव से बचाना है। इसके अतिरिक्त लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि भविष्य में किसी आपदा कि स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। इस दौरान लोगों ने बाढ के दौरान बिजली,पानी,सुरक्षित मार्गों, खाद्यान्न, नाव आदि को लेकर लोगों ने पहले से तैयारी करने मांग किया।

जिस दौरान कानूनगो नसीम अहमद, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार सोनकर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगीरथपुर राकेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य ललिता सिंह यादव ,रामाश्रय शर्मा ,कपिल देव शर्मा, सुरेंद्र यादव, सोबीन चौधरी, रामबचन पटेल, लल्लन यादव, आपदा मित्र, चंद्रहास यादव, सुशील यादव, लाल चौधरी, विनय पटेल ,सदानंद पटेल, केदार पटेल ,इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !