पाक्सो एक्ट के तहत मु0अ0सं0-43/2023 धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 मेेंं नाबालिक छात्रा से अपहरण व दुष्कर्म मामलेें मेें आराेपी गिरफ्तार।
ज़मानिया- नाबालिक छात्रा से अपहरण व दुष्कर्म मामलेें मेें आरोपी सहित बरामद छात्रा व युवक को सुहवल पुलिस नेेंं शनिवार को मलसा तिराहे से गिरफ्तार कर पुलिस नेंं आराेपी का मेडिकल मुआयना कराकर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया।
जहां उसके उपर लगे आरोपों को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया । जबकि पुलिस ने बरामद नाबालिक छात्रा को महिला सुरक्षा में उसका मेडिकल मुआयना व मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराने में जुट गई ।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव में बीते जून माह में करंडा थाना क्षेत्र के पाक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त वृजेश यादव पुत्र वसावन यादव निवासी कटरिया (वलुआ) थाना करण्डा जिसकी रिस्तेदारी थाना क्षेत्र के एक गाँव में है, वहाँ आते जाते समय उक्त युवक छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया था । पुलिस के अनुसार जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को दबोच लिया गया है, जिसके बाद उसका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया गया, जबकि बरामद छात्रा के मेडिकल मुआयना व कलम बंद बयान के लिए उसे महिला आरक्षी की निगरानी में जिला मुख्यालय भेंजा गया है।

